मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए अग्रिस्टेक पोर्टल खोल दिया है, यदि आप एमपी के किसान है और अभी तक अपने अपनी फॉर्मर आईडी नहीं बनाई है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है इस आर्टिकल में हम आपको Farmer Registry MP की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे, इसलिए आर्टिकल को ध्यान से अंत तक पढ़ें।
Farmer Registry MP 2025
भारत सरकार द्वारा बनाए गए अग्रिस्टेक पोर्टल पर फॉर्मर रजिस्ट्री करने के लिए एमपी सरकार द्वारा कृषकों के लिए पोर्टल खोल दिया गया है जिसपे Farmer Registry MP का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। प्रदेश में लगभग 95 लाख किसान हैं जो पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसलिए जिन किसानों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है वो करवा ले अन्यथा पीएम किसान की किस्त पाने के लिए वो अपात्र घोषित कर दिए जाएंगे।
माननीय मोहन यादव जी ने प्रदेश के किसानों को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित किया है कि लोग स्व-पंजीकरण करने की तरफ ज्यादा ध्यान दे ताकि पंजीकरण का कार्य जल्दी पूर्ण हो सके। फॉर्मर रजिस्ट्री एमपी बनाने से किसानों को सब्सिडी एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी मिलेगी। फॉर्मर रजिस्ट्रेशन एमपी का मुख्य उद्देश्य एक डेटाबेस बनाना है जिसमें किसान की पहचान, जमीन की जानकारी, आय, फसल बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकेगी।
MP Farmer Registry के उद्देश्य
- किसानों की जानकारी का एक डेटाबेस तैयार करके उनकी मदद करना है।
- सरकार को योजनाएं बनाने में आसानी प्रदान करना।
- किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करने में सफल बनाना है।
- फॉर्मर रजिस्ट्री एमपी की मदद से किसानों को एक पहचान पत्र संख्या प्रदान करना है जिसमें उनकी सारी जानकारी उपलब्ध होगी।
Key Highlights
टॉपिक का नाम | Farmer Registry MP |
राज्य | मध्य प्रदेश |
शुरू किया गया | श्री मोहन यादव जी द्वारा |
लाभार्थी | किसान |
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
रजिस्ट्रेशन लिंक | mpfr.agristack.gov.in |
Farmer Registry MP से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
- जिन किसानों ने अभी तक अपनी फॉर्मर आईडी नहीं बनवाई है वे अपना पंजीकरण अवश्य कर लें।
- बिना फॉर्मर रजिस्ट्री के पीएम किसान का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधार कार्ड और उससे जुड़े मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है।
- कृषक को उसकी जमीन के नंबर के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
- कृषक का नाम उसके लैंड रिकॉर्ड से मैच होना चाहिए।
Farmer Registry MP की पूरी प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको Agristack MP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको Create a New user Account के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा और उसके बाद मोबाइल नंबर को ओटीपी के माध्यम से वेरिफाई करना होगा।
- वेरिफाई करने के बाद आपको Register as Farmer के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब अपनी पूरी जानकारी जैसे जमीन की जानकारी और बैंक जानकारी देनी होगी।
- पूरा फॉर्म भरने के बाद आपको ई-साइन करना होगा जिसमें आपका फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा।
- अब आपको फॉर्म को सबमिट करना होगा और अपनी एनरोलमेंट नंबर को सेव कर लेना होगा।
- वेरीफिकेशन के 24 घंटे के अंदर आपको फॉर्मर रजिस्ट्री की आईडी प्रदान कर दी जाएगी।
MP Farmer ID Registration Status
- अपना एनरोलमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आपको फॉर्मर रजिस्ट्री झारखंड के वेब पोर्टल पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको अपना Enrollment Number या Mobile Number भरना होगा।
- उसके बाद उसको OTP से वेरिफाई करना होगा और कैप्चा कोड भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपको अपने एनरोलमेंट स्टेटस की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।